छह माह की फीस का बोझ
मार्च से सभी स्कूल बंद हैं, बच्चे घर में पढ़ रहे हैं। कक्षा एक से आठ तक फिलहाल स्कूल खुलने के आसार नहीं हैं। बड़ी संख्या ऐसे अभिभावक हैं जिन पर छह माह की फीस बकाया है। इस दौरान कोई अतिरिक्त फीस, ब्याज स्कूल नहीं लेंगे। न बच्चों का स्कूल से नाम काट सकेंगे।
नहीं रोक सकेंगे शिक्षकों का वेतन
जिलाधिकारी ने बताया कि स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों को वेतन भी प्रबंधन नहीं रोक सकेगा। ऑनलाइन पढ़ाने के लिए जिन स्कूलों में शिक्षकों को बुलाया जा रहा है उन्हें भुगतान करना पड़ेगा। ये स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी है। शिक्षकों के उत्पीड़न की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबर से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।