फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: भीषण गर्मी से राहत...आगरा का मौसम हुआ सुहाना, झमाझम बारिश से 12.5 डिग्री लुढ़क गया पारा

Sat, 03 May 2025 12:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में भीषण गर्मी से एकदम राहत मिल गई। झमाझम बारिश से पारा 12.5 डिग्री लुढ़क गया। आगरा में 21.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।
 
विज्ञापन
आगरा में बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक ने शहर वासियों को भीषण गर्मी से राहत दी। शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से 12.5 डिग्री नीचे आ गया। शुक्रवार को यह अधिकतम 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में आगरा सबसे ठंडा जिला रहा। बादल, बिजली और बारिश के बाद शहर का मौसम सुहाना हो गया। देहात क्षेत्र में दो स्थानों पर बिजली गिरी, जिससे पांच पशु हताहत हुए हैं।
विज्ञापन


 

पिछले 24 घंटों में शहर के मौसम में अचानक आए परिवर्तन ने गर्मी को छू-मंतर कर दिया है। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे ही आसमान में बादल छा गए थे। करीब 6 बजे पहले बूंदाबांदी और फिर इसके बाद तेज बारिश हुई। गरज, चमक के साथ हुई तेज बारिश के चलते शहर के कई विद्यालयों ने सुबह अवकाश घोषित कर दिया। कई विद्यालयों से कोई संदेश न आने पर अभिभावक खुद ही वाहनों से बच्चों को स्कूल लेकर पहुंचे। पिछले 24 घंटों में शहर में 21.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों में जलभराव भी हो गया। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रह गया जो कि सामान्य से 12.5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा और यह 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शनिवार को भी तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं रविवार और सोमवार के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में आगरा मंडल में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।



 

देहात में गिरी बिजली
 फतेहाबाद के हारकापुरा में बारिश से एक मकान गिर गया। यहां कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं रनपुरा गांव में एक घर पर बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। यहां भी गृहस्वामी परिवार के साथ घर से बाहर होने के कारण जनहानि नहीं हुई लेकिन घर में रखा सामान जल गया। फतेहाबाद के ही प्रतापपुरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंस मर गईं। वहीं किरावली के गांव बसेया बोबला में आकाशीय बिजली गिरने से तीन काली गाय मर गईं।

 
विज्ञापन

ये रहे प्रदेश के सबसे ठंडे शहर
शहर अधिकतम तापमान

1- आगरा 28.8
2- अलीगढ़ 29
2- मेरठ             29
3- बुलंदशहर 31
4- नजीबाबाद 32
5- शाहजहांपुर 32.2

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें