फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सर्दी से राहत फिर भी हार्ट अटैक के मरीजों की हो रही मौत

Sat, 03 Feb 2024 05:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी से राहत फिर भी हार्ट अटैक के मरीजों की हो रही मौत
विज्ञापन

- जिला अस्पताल पहुंचे मरीज ने उपचार शुरू होने से पहले तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मौसम में परिवर्तन के बाद भी हार्ट के मरीजों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला अस्पताल पहुंचे हार्ट के एक और मरीज ने दम तोड़ दिया। पांच अन्य मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
शनिवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 554 मरीज पहुंचे। इनमें से छह मरीज भर्ती कराए गए। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव सगामई निवासी 60 वर्षीय रमेशचंद्र को शनिवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से पांच मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि हार्ट अटैक के मरीज का मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौ शैया में पहुंचे 77 बच्चे
सर्दी के बीच बच्चे निमोनिया और कोल्ड डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को सौ शैया अस्पताल में 77 बच्चों को बालरोग विशेषज्ञ ने उपचार दिया। वहीं सात बच्चों को भर्ती कराने की सलाह दी। तीन बच्चे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें