फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला से छेड़छाड़, चौकी पर नहीं हुई सुनवाई

Sat, 03 Feb 2024 05:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़, चौकी पर नहीं हुई सुनवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शहर की औंछा गेट चौकी क्षेत्र में खेत पर घास लेने गई महिलाओं के साथ रसूखदार ने गाली गलौज की। जब महिलाएं भागने लगीं तो एक महिला को जमीन पर गिराकर छेड़छाड़ की। शिकायत देने के बाद चौकी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शनिवार को पीड़िताएं कोतवाली शिकायत दर्ज कराने पहुंची।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि शुक्रवार की शाम को वह परिवार की दो अन्य महिलाओं के साथ खेत पर घास लेने के लिए गई थी। तभी गांव गडे़री निवासी रसूखदार वहां आया और गाली-गलौज करने लगा। महिलाएं डर कर वहां से भागने लगीं। तभी आरोपी भी पीछा करने लगा। इस बीच एक महिला गिर गई। आरोपी ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता ने परिजन के साथ चौकी पहुंच कर तहरीर दी। लेकिन रसूखदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई न होने के बाद शनिवार को पीड़िताएं परिजन के साथ कोतवाली पहुंची। तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें