फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: मार्ग पर डिपो की सभी बसों का हुआ संचालन

Fri, 22 Nov 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रोडवेज के बेड़े में शामिल सभी 66 बसों का शुक्रवार को मार्ग पर संचालन शुरू किया गया। बृहस्पतिवार की देर शाम चुनाव के लिए गई बसें वापस डिपो में पहुंचीं। डिपो की सभी बसों का मार्ग पर संचालन होनेे से यात्रियों की परेशानी काफी हद तक कम हुई।
विज्ञापन


रोडवेज के बेड़े में शामिल 66 बसों में से करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रशासन द्वारा छह बसों का अधिग्रहण कर लिया गया था। डिपो की केवल 60 बसों का ही मार्ग पर संचालन हो रहा था। बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन द्वारा अधिग्रहीत की गई छह बसें बृहस्पतिवार की देर शाम वापस डिपो में पहुंच गईं।

वर्कशाप में फिटनेस चेक करने के बाद शुक्रवार को बेड़े में शामिल सभी 66 बसों का मार्ग पर संचालन शुरू कराया गया। एआरएम के निर्देश पर बस संचालन प्रभारी सुबह ही बस स्टैंड पर पहुंच गए। बस स्टैंड पर मौजूद बसों का तय समय सारिणी के हिसाब से संबंधित मार्ग पर संचालन कराया गया। यात्रियों की संख्या के हिसाब से संबंधित मार्ग पर बसों का संचालन किया गया। डिपो के बेड़े में शामिल सभी बसों का मार्ग पर संचालन होने से यात्रियों की परेशानी कम हुई।
विज्ञापन



शुक्रवार से बेड़े में शामिल सभी 66 बसों को मार्ग पर भेजा गया है। प्रशासन द्वारा अधिग्रहीत की गई छह बसें बृहस्पतिवार की देर शाम तक वापस आ गई हैं। बस संचालन प्रभारी ने संचालन कराया है।
विज्ञापन


संजीव कुमार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें