कासगंज/सिढ़पुरा। रिलायंस पेट्रोलियम ने कोरोना महामारी में कार्यरत एंबुलेंस और ऑक्सीजन वाहनों को नि:शुल्क डीजल देने की व्यवस्था की है। अब तक 11 एंबुलेंस को डीजल दिया जा चुका है। प्रतिदिन 50 लीटर डीजल दिया जाएगा जबकि ऑक्सीजन वाहन को टैंक की क्षमता के अनुसार डीजल दिया जाएगा।
जिले में 11 एंबुलेंस कोरोना ड्यूटी में लगी हैं। निशुल्क डीजल देने की व्यवस्था कंपनी के निर्देश पर पेट्रोल पंप संचालक कर रहे हैं। एंबुलेंस के लिए डीजल देने की संस्तुति सीएमओ के माध्यम से की जाएगी। ऑक्सीजन वाहन के लिए नि:शुल्क डीजल की संस्तुति डीएम के माध्यम से की जाएगी। रिलायंस पेट्रोल पंप पर एंबुलेंस के मरीज का ब्यौरा अंकित किया जाएगा। प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक पांडे ने बताया कि डीजल की व्यवस्था सेवा प्रदाता कंपनी के द्वारा की जाती है, लेकिन अब रिलायंस की ओर से यह व्यवस्था कायम की गई है।