22 जुलाई को दर्ज हुआ था मुकदमा
निहाल ने बताया कि आगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर पटना में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। 22 जुलाई को थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया। तब से अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। परिजन भटकने को मजबूर हैं। वह एडीजी जोन और आईजी रेंज से भी मामले की शिकायत कर चुके हैं।
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान का कहना है कि मामले में विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। युवक के खिलाफ पहले से उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज था। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।