फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नवविवाहिता के मददगार को गांव में नहीं घुसने दे रहे परिजन

Mon, 10 Jul 2023 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवविवाहिता के मददगार को गांव में नहीं घुसने दे रहे परिजन
विज्ञापन

परिजन ने जबरन की थी शादी, दिल्ली में नौकरी कर रही है पीड़िता
संवाद न्यूज एजेंसी



मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र नगला दया निवासी एक नवविवाहिता पति को छोड़कर दिल्ली नौकरी करने गई। वहां गांव का एक युवक मददगार बन गया। मददगार को अब नवविवाहिता के परिजन गांव में नहीं घुसने दे रहे हैं। उसके घर में भी तोड़फोड़ कर दी। सोमवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


औंछा क्षेत्र के गांव निवासी कल्पना कुमारी के परिजन ने उसकी शादी मर्जी के खिलाफ 25 जनवरी 2023 को नगला कंधौली जनपद एटा निवासी एक युवक के साथ कर दी। शादी होने के बाद कल्पना ने रिश्ता निभाने का पूरा प्रयास किया लेकिन पति और ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे। इसकी शिकायत उसने घरवालों से की लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। उसने घर छोड़ने का फैसला किया और दिल्ली सिलाई सीखने के लिए चली गई। वहां गांव निवासी युवक आरजू मिला, उसने काफी सहयोग किया। कल्पना को रहने के लिए जगह दी। उसे फैक्टरी में नौकरी भी दिलवाई। जब इस बात की जानकारी उसके परिजन को हुई तो आरजू के घर में तोड़फोड़ कर दी। उसे गांव में भी नहीं घुसने दे रहे हैं। सोमवार को एएसपी राजेश कुमार से शिकायत करने पहुंची पीड़िता ने प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि वह अपनी मर्जी से दिल्ली गई है। उसे सुरक्षा मुहैया कराने व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें