हाईवे पर मक्का सुखा रहे किसानों को किया गिरफ्तार
-पहले ही दी गई थी चेतावनी, न्यायालय में किया गया पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
घिरोर। हाईवे पर मक्का नहीं सुखाने को लेकर प्रशासन की ओर से किसानों को चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद किसान हाईवे बाईपास मार्ग पर मक्का सुखाने लगे। सोमवार को पुलिस ने सात किसानों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया।
एसडीएम नितिन कुमार, नायब तहसीलदार रोहित कुमार के निर्देशन में थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया कि हाईवे पर मक्का नहीं सुखाएं। इससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। चेतावनी व समझाने के बावजूद भी कुछ किसान नहीं माने और हाइवे पर ही मक्का सुखाने लगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किसान मनोज कुमार निवासी नगला खेरी, तेजपाल सिंह निवासी जोगराजपुर, भानु प्रताप नगला खेरी, रविंद्र कुमार निवासी पिड़सरा थाना अरांव फिरोजाबाद, आलोक कुमार निवासी सकतपुर थाना अरांव फिरोजाबाद, श्याम सिंह निवासी भारौल फिरोजाबाद, राजवीर सिंह निवासी भोगापुर सिरसागंज फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया। सभी को न्यायालय में पेश किया गया।