किशनी। राजस्थान की रहने वाली एक महिला की ओर से अपनी बच्ची रिश्तेदार से वापस दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। सोमवार को रिश्तेदार द्वारा बच्ची को मां के सुपुुर्द कर दिया गया।
राजस्थान के गांव बरेठा निवासी गुंजा ने बताया कि उसके छह बच्चियां हैं, दो की मृत्यु हो चुकी है। मामा भोपाल सिंह के पुत्र वीरू निवासी कीरतपुर थाना ऊसराहार इटावा के कहने पर एक बच्ची निधि वीरू के मामा पिंटू निवासी नगला कले को दे दी थी। लेकिन पत्नी से झगड़े के दौरान पिंटू ने उनकी बच्ची का हाथ जला दिया। सही परवरिश न होने के चलते बच्ची वापस मांग रहीं थीं। सोमवार को दोनों पक्ष थाने पहुंचे तो वहां साठ हजार रुपये पिंटू को दिए जाने के बाद समझौता हो गया। इसके बाद बच्ची को उसकी मां गुजा के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद