फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजी को घर ले जाकर फूफा ने किया ऐसा काम, किशोरी के परिजनों ने कर दिया हंगामा

Fri, 09 Mar 2018 07:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी के एटा में बीमार पत्नी की देखभाल के लिए नाबालिग भतीजी को अपने घर लाने के बाद एक व्यक्ति ने उसका ब्याह अपने भतीजे से करा दिया। 
विज्ञापन


इस बारे में पता चलने पर नाराज लड़की के परिजनों ने पहले तो तीखा विरोध किया फिर आरोपी फूफा और भतीजे के खिलाफ केस दर्ज कराया।

थाना राजा का रामपुर क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की एक किशोरी को उसका फूफा अजय गत 27 फरवरी को यह बताकर मक्सीपुर थाना गंजडुंडवारा कासगंज में अपने घर ले गया था कि उसकी पत्नी  बीमार है। 
Trending Videos
विज्ञापन

फिर अजय ने किशोरी की शादी अपने भतीजे दिलीप के साथ करा दी। इस बारे में लड़की के परिवार के लोगों को पता चला तो वे भड़क उठे। विरोध करने पर लड़की के परिजनो और उसके फूफा के बीच झगड़ा हो गया। 

लड़की के पिता ने मामले की रिपोर्ट थाना राजा का रामपुर में दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर आरोपी फूफा और उसके भतीजे की तलाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें