यूपी के एटा में बीमार पत्नी की देखभाल के लिए नाबालिग भतीजी को अपने घर लाने के बाद एक व्यक्ति ने उसका ब्याह अपने भतीजे से करा दिया।
इस बारे में पता चलने पर नाराज लड़की के परिजनों ने पहले तो तीखा विरोध किया फिर आरोपी फूफा और भतीजे के खिलाफ केस दर्ज कराया।
थाना राजा का रामपुर क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की एक किशोरी को उसका फूफा अजय गत 27 फरवरी को यह बताकर मक्सीपुर थाना गंजडुंडवारा कासगंज में अपने घर ले गया था कि उसकी पत्नी बीमार है।