फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: नियमित शिक्षकों के सभी पदों पर होगी भर्ती, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

Mon, 22 Nov 2021 12:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार शासन स्तर से मंजूरी मिलने के बाद नियमित शिक्षकों के सभी खाली पदों को भरे जाने के संबंध में विज्ञप्ति जारी की जाएगी। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई के संस्थानों में संचालित सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में विषय विशेषज्ञ दिए जाने के लिए तीन वर्ष की आय-व्यय का ब्योरा और छात्र संख्या के आधार पर औचित्य निर्धारण कराया जा रहा है। जबकि नियमित पाठ्यक्रमों में नियमित शिक्षकों के खाली पदों को भरे जाने के लिए यह सब नहीं देखा जाएगा। छात्र संख्या कम हो अथवा ज्यादा सभी रिक्त पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के संस्थानों व विभागों के नियमित शिक्षकों के 96 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 47 पद ही भरे हैं, 49 पद खाली हैं। खाली पदों को भरे जाने के लिए रोस्टर तैयार कराया जा रहा है। शासन स्तर से मंजूरी मिलने के बाद पदों को भरे जाने के संबंध में विज्ञप्ति जारी की जाएगी। 

विश्वविद्यालय के तमाम विभागों में छात्र संख्या के अनुपात में अभी भी शिक्षक अधिक हैं। भाषा विज्ञान विभाग में छह छात्रों का पंजीकरण है, चार शिक्षक तैनात हैं। एक पद खाली है, उसे भरा जाना है। गृह विज्ञान संस्थान में करीब 100 छात्राओं का पंजीकरण हैं, नियमित शिक्षकों के पांच पद भरे हुए हैं, 10 पद खाली हैं। भौतिक विज्ञान विभाग में करीब 25 छात्रों का प्रवेश है। दो भरे हैं, दो खाली हैं। गणित विभाग में दो भरे हैं, तीन खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 विषयों में एमफिल बंद  कोई दूसरा पाठ्यक्रम नहीं
विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई के संस्थानों में एमफिल पाठ्यक्रम बंद हो चुका है। 11 विषयों में एमफिल की पढ़ाई कराई जाती थी। संस्थानों व विभागों को एमफिल के हिसाब से शिक्षक दिए गए थे। एमफिल के बंद होने के बाद कोई अन्य पाठ्यक्रम नहीं शुरू किया गया है। बाकी संचालित पाठ्यक्रमों में सीटें कम हैं। यदि सभी खाली पद भर दिए गए तो छात्रों के अनुपात में संख्या अधिक हो जाएगी।

छात्र संख्या बढ़ानी होगी
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि छात्र संख्या कम या ज्यादा होने के आधार पर नियमित पदों को भरे जाने से रोका नहीं जा सकता। सभी खाली पदों को भरा जाना है। जहां छात्र संख्या कम है, उस विभाग की जिम्मेदारी होगी वह छात्रों की संख्या बढ़ाएं। पठन-पाठन का ऐसा माहौल बनाएं कि छात्र संख्या बढ़े। 

विवि पर बढ़ेगा वित्तीय भार
जानकारों के मुताबिक नियमित शिक्षकों के सभी खाली पदों के भरे जाने के बाद विश्वविद्यालय पर वित्तीय भार बढ़ जाएगा। इसके लिए विभागों में नए पाठ्यक्रम और छात्र संख्या बढ़ानी होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें