फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: होली के बाद गुड फ्राइडे और रविवार को भी होगी रजिस्ट्री, इसलिए लिया गया ये निर्णय

Fri, 22 Mar 2024 02:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

वित्तीय वर्ष 2023-24 की समाप्ति के समय राजस्व प्राप्ति के लिए स्टांप और रजिस्ट्रेशन विभाग ने छुट्टियों के दिन भी कार्यालय खोले रखने की योजना बनाई है।  
 
विज्ञापन
आगरा सदर तहसील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में होली के त्योहार के बाद गुड फ्राई डे और रविवार को सार्वजनिक अवकाश के दिन भी सभी रजिस्ट्री दफ्तर खुले रहेंगे। वित्तीय वर्ष 2023-24 खत्म होने से पहले ज्यादा से ज्यादा स्टांप से राजस्व जुटाने के लिए ये योजना बनाई है। 
विज्ञापन


होली के बाद 29 मार्च यानि शुक्रवार और 31 मार्च रविवार को सार्वजनिक अवकाश पर सदर तहसील स्थित रजिस्ट्री दफ्तर में बैनामा व अन्य लेख पत्र कार्य के लिए खुले रहेंगे। सभी सब रजिस्ट्रार दफ्तरों में बैनामा व अन्य दस्तावेज रजिस्टर्ड होंगे।

सहायक महानिरीक्षक एस के सिंह ने बताया की सरकारी छुट्टियों के दिनो मे सामान्य दिनों की भांति रजिस्ट्री का कार्य होगा। लंबित विलेखों का पंजीयन कराया जाएगा। अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी विभागीय अधिकारी व कर्मचारी को अवकाश नहीं मिलेगा। 31 मार्च को वित्त वर्ष समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें