फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रविवार को भी होगी रजिस्ट्री, रात 8 बजे तक खुलेगा दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कामकाजी लोग, जो कार्य दिवस में व्यस्तता के कारण रजिस्ट्री या शादी का पंजीकरण नहीं करा पाते हैं। उन्हें सहूलियत मिलने जा रही है। रविवार को भी रजिस्ट्री होंगी और रात आठ बजे तक दफ्तर खुलेगा। 19 अप्रैल से नई व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन


सदर तहसील में पांच उप निबंधक कार्यालय हैं। 19 अप्रैल से सदर स्थित उप-निबंधक कार्यालय न केवल रात 8 बजे तक खुलेगा, बल्कि रविवार को भी रजिस्ट्री का काम हो सकेगा। सहायक महानिरीक्षक निबन्धन योगेश कुमार ने बताया कि आगरा सहित प्रदेश के 9 जिलों में नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक सुलभ, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है। नई व्यवस्था के तहत आगरा के सदर द्वितीय उप-निबंधक कार्यालय के समय में संशोधन किया गया है। अब यह कार्यालय प्रत्येक कार्य दिवस को दोपहर 1 से रात 8 बजे तक संचालित होगा। दस्तावेज पंजीकरण के लिए दोपहर 1 से शाम 7 बजे तक के स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि सदर द्वितीय को छोड़कर अन्य कार्यालयों में से एक दफ्तर प्रत्येक रविवार को खुला रहेगा। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक काम होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें