फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सर्किल दरों में बढ़ोतरी के विरोध में निबंधन कार्यालय पर डाला ताला

Sat, 25 Jan 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
किशनी के निबंधन कार्यालय में ताला लगाते अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
किशनी। सर्किल दरों में बढ़ोतरी के विरोध में शनिवार को किशनी तहसील के निबंधन कार्यालय में बैनामा लेखक और वकीलों ने हंगामा किया। निबंधन कार्यालय में ताला डाल दिया। एसडीएम को ज्ञापन देकर दरों को संशोधित करने की मांग की।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपदेश कुमार शाक्य के साथ अन्य वकीलों ने एसडीएम गोपाल शर्मा से मुलाकात की। उन्हें बताया कि सर्किल दरों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती रही है। इस बार नियम के विपरीत कई-कई गुना दर बढ़ा दी हैं। इससे बैनामा कराने वालों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। लोग बैनामा कराने से परहेज करेंगे। राजस्व की भी हानि होगी। यही नहीं कच्चे मार्ग को भी पक्के मार्ग की तरह जोड़ते हुए सर्किल दरों में कई गुना बढ़ोतरी की है। इस दौरान कृष्ण चौहान, शिव कुमार, राहुल शाक्य, उदयवीर यादव, उदयपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें