फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अटलपुरम टाउनशिप फेज-3 के लिए आवासीय भूखंडों का पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
बुकलेट जारी करते मंडल आयुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह व अन्य, स्रोत-सूवि
विज्ञापन
आगरा। अटलपुरम टाउनशिप आवासीय भूखंडों के पंजीकरण की प्रक्रिया का शुक्रवार को मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने जनहित और एडीए के पोर्टल पर क्लिक कर शुभारंभ किया। इसमें फेस-3 के सेक्टर 8 में 215 भूखंड हैं। इनके पंजीकरण के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद लॉटरी से आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टाउनशिप ग्वालियर रोड के भांडई जंक्शन पर स्थित है। इसे मॉडल टाउनशिप के रूप में विकसित किया गया है। इसमें फेज-3 में पांच श्रेणी के भूखंड है। जिनमें एमआईजी 1,2,3, एचआईजी और सुपर एचआईजी शामिल हैं। एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुन्मौली ने बताया कि तीसरे फेज के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी अंतिम तिथि 16 मार्च है। पंजीकरण के लिए कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। इसके लिए अब घर बैठे जनहित पोर्टल (https://janhit.upda.in) या एडीए की वेबसाइट (www.adaagra.org.in) पर पंजीकरण किया जा सकता है।
इनसे लें जानकारी-
आवेदक एडीए कार्यालय में बने जन सहायता केंद्र से ज्यादा जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा 0562-2510070 या 9084407890 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। आगरा-ग्वालियर रोड पर विकसित हो रही टाउनशिप तीसरे चरण में आवासीय भूखंडों के लिए पंजीकरण होगा। इसमें एमआईजी-1 के 54, एमआईजी-2 के 5, एमआईजी-3 के 65, एचआईजी के 79 और सुपर एचआईजी के 12 भूखंड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें