मैनपुरी स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही नवीनीकरण की प्रक्रिया के तहत कमियां मिलने वाले क्लीनिक, हाॅस्पीटल और पैथोलाजी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई। सीएमओ के निर्देश पर जांच में खामियां मिलने पर कस्बा कुरावली में संचालित मां अंजनी हाॅस्पीटल का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा 16 अन्य निजी अस्पतालों का आडिट चल रहा है। समय से कमियां ना सुधारने पर इनके भी पंजीकरण को रद करने की कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता के निर्देश पर जिले में संचालित निजी अस्पताल, क्लीनिक और पैथोलाजी सेंटर के नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है। पंजीकरण के नोडल अधिकारी और डिप्टी सीएमओ डाॅ.. सुरेंद्र को कुरावली में मां अंजनी के नाम से संचालित हाॅस्पीटल के जिस डाक्टर के नाम से पंजीकरण कराया गया है। उस डाक्टर के अभिलेख किसी अन्य हास्पीटल के लिए भी लगे हैं। हाॅस्पीटल संचालक द्वारा अन्य जरूरी अभिलेख भी पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए। दो बार नोटिस देने के बाद भी संचालक द्वारा पूरे अभिलेख पोर्टल पर अपलोड नहीं कराए गए। जिसके कारण सीएमओ के निर्देश पर मां अंजनी हाॅस्पीटल का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया।