फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कूलर में पानी डाल रहे किशोर को लगा करंट, मौत

Fri, 21 Jun 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र की गांव कोसमा में शुक्रवार को कूलर में पानी डालने के दौरान एक किशोर करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए आगरा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अलीगंज का रहने वाला किशोर बकरीद पर मामा के घर कोसमा आया था। हादसे में मौत के बाद घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

जनपद एटा के अलीगंज निवासी हेरिस (15) पुत्र बंटू बकरीद पर अपने मामा अली अफसर निवासी कोसमा थाना घिरोर के यहां आया हुआ था। शुक्रवार की दोहपर कूलर मे पानी डालते समय करंट लगने से वह अचेत होकर गिर गया। करंट लगने की जानकारी होते ही घर में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां से आगरा रेफर कर दिया। आगरा पहुंचने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन ने पोस्मार्टम नही कराया ओर शव को अलीगंज ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें