यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी और क्षेत्रीय प्रबंधक सीके मौर्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के क्षेत्रीय कार्यालय में बुधवार को औद्योगिक इकाइयों के फैक्टरी एक्ट के अंतर्गत पंजीकरण के लिए विशेष शिविर लगाया गया। इसमें यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी और क्षेत्रीय प्रबंधक सीके मौर्य माैजूद रहे।
उन्होंने उद्यमी संगठनों के सदस्यों और उद्यमियों को फैक्टरी एक्ट के तहत इकाइयों के पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों, प्रपत्रों और मानदंडों के बारे में जानकारी दी। सहायक निदेशक, फैक्ट्रीज टीना भाटिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के एकल विंडो सिस्टम ‘निवेश मित्र’ से आवश्यक प्रपत्रों को अपलोड करके ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद श्रम विभाग प्राप्त आवेदनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
शिविर में प्लास्टिक पैकेजिंग मैन्यू एसोसिएशन, औद्योगिक क्षेत्र सिकंदरा साइट-सी, आगरा के अध्यक्ष भूपेंद्र सोबती, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से अमर मित्तल, अंशुल अग्रवाल और अंकुर अग्रवाल, मेसर्स श्रॉफ पॉलीकेम, सिकंदरा साइट-सी से राजेश श्रॉफ आदि भी शामिल थे।