फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: यमुना किनारे वेदांत मंदिर से कॉरिडोर तक बनेगा पाथवे...हरियाली की जाएगी विकसित, ताज और किला का होगा दीदार

Thu, 26 Jun 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यमुना किनारे पहले चरण में पाथवे वेदांत मंदिर से आरती स्थल होते हुए हाथीघाट तक बनाया जाएगा। दूसरे चरण में हाथीघाट से झलकारी बाई की प्रतिमा तक बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
निरीक्षण करते नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में यमुना नदी के किनारे वेदांत मंदिर से हाथीघाट तक और हाथीघाट से कॉरिडोर के पास झलकारी बाई चौराहा तक पाथवे बनाया जाएगा। इससे पर्यटक पैदल ही हरियाली के बीच से आगरा किला और ताजमहल का दीदार कर सकेंगे।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बुधवार को उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर पाथवे का प्रस्ताव बनाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि यमुना किनारे स्थित खाली जमीन पर झाड़ियां उग आई हैं, जिससे सड़क से यमुना और ताज दिखाई नहीं देता। सफाई कर पाथवे तैयार किया जाएगा।

 
विज्ञापन

पहले चरण में पाथवे वेदांत मंदिर से आरती स्थल होते हुए हाथीघाट तक बनाया जाएगा। दूसरे चरण में हाथीघाट से झलकारी बाई की प्रतिमा तक बनाया जाएगा। पाथवे के दोनों ओर पौधरोपण के साथ जगह-जगह बेंच लगवाई जाएंगी, ताकि यमुना किनारे टहलने आने वाले लोग बैठकर यमुना और ताजमहल को निहार सकें।

नाला काजीपाड़ा में लगेगी जाली
नगर आयुक्त ने बिजलीघर स्थित नाला काजीपाड़ा का निरीक्षण कर वहां जाली लगाने के लिए कहा ताकि कचरा न जाए। आंबेडकर पार्क के पास बन रहे नाले में पानी की लाइन की बाधा दूर करने के लिए मरम्मत का काम तेज करने के निर्देश दिए। शिवाजी मार्केट के व्यापारियों की मांग पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराने का भरोसा दिया। इस दौरान जोनल स्वास्थ्य अधिकारी महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें