फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हादसे रोकने के लिए 55 ट्रैक्टरों पर लगवाए रिफलेक्टर

Fri, 22 Nov 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
यातायात माह के तहत जागरुकता कार्यक्रम के दौरान ट्रैक्टरों में रिफ्लेक्टर लगवाते यातायात प्रभारी
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्दी के आगाज के साथ ही कोहरे की चादर भी घनी होने लगी है। ऐसे में हादसों की रोकथाम को लेकर यातायात पुलिस की सक्रिय हो गई है। शुक्रवार को यातायात प्रभारी प्रदीप सेंगर ने टीएसआई लाखन सिंह और टीम के साथ रेलवे स्टेशन गोदाम पर मौजूद करीब 55 ट्रैक्टर पर रिफलेक्टर लगाए। चालकों से कहा कि वह वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाएं।
विज्ञापन

यातायात माह के तहत लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सड़क से लेकर स्कूल कॉलेजों में आयोजन कर लोगों को यातायात नियमों को मानने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को यातायात प्रभारी ने रेलवे स्टेशन के गोदाम में खड़े 55 ट्रैक्टर पर रिफलेक्टर लगवाए। चालकों को हिदायत देते हुए कहा कि रात के समय कोहरे में वाहन की रफ्तार को संयमित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें