फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉली पर हैं रिफ्लेक्टर जरूरी

विज्ञापन
कासगंज में ट्रैक्टर ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर लगातीं यात्री कर अधिकारी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। सर्दी के मौसम में हादसों का डर बढ़ जाता है। कोहरे में संकेतकों के बिना वाहन नहीं दिखते। ऐसे में हादसों का खतरा रहता है। परिवहन विभाग ने खतरों को भांपते हुए अभियान शुरू किया है। न्यौली चीनी मिल के बाहर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाए हैं। यात्री कर अधिकारी सीमा गोयल के नेतृत्व में न्यौली शुगर फैक्ट्री के बाहर 38 ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए।
विज्ञापन

काटे चालान, सीज किए वाहन
एआरटीओ राजेश राजपूत ने बस चालकों का ब्रीथ एनालाइजर चेकिंग की। देखा कि कोई चालक नशे की हालत में तो वाहन नहीं चला रहा। हालांकि कोई चालक नशे की हालत में वाहन चलाता नहीं मिला। एआरटीओ ने दस वाहनों के चालान किए और एक वाहन सीज कर दिया है।
शिक्षा विभाग ने कराई प्रतियोगिता
सड़क सुरक्षा संबंधी एक क्विज जिला विद्यालय निरीक्षक के सहयोग से कराई गई। इसमें छात्रों ने ऑनलाइन सहभागिता की और सड़क सुरक्षा से संबंधित अपने विचार दिए।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी और चिकित्सा विभाग ने किया सहयोग
शहर में जाम के झाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए परिवहन विभाग के साथ पीडब्ल्यूडी और नगरपालिका भी जुटे हैं। दोनों ही विभागों ने संयुक्त रूप से बिलराम गेट क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाया है। इधर मुख्य चिकित्साधिकारी ने समस्त चिकित्सालयों में कार्यरत चालक परिचालकों का नेत्र परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें