फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: संक्रमण के नए मामलों में कमी, ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी

Fri, 14 May 2021 09:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

जिले में कोरोना जांच का आंकड़ा आठ लाख पार कर गया। पिछले चौबीस घंटे में 4851 मरीजों की जांच में 177 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के लिए राहत की खबर है। कोरोना संक्रमण के नए मामले लगातार घट रहे हैं, जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। गुरुवार को 24 घंटे में 233 मरीज ठीक हुए। 177 नए मरीज मिले। दो मरीजों की मौत हो गई। इससे मृतक संख्या 311 पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


जिले में कोरोना जांच का आंकड़ा आठ लाख पार कर गया। पिछले चौबीस घंटे में 4851 मरीजों की जांच में 177 नए संक्रमित मिले हैं। कुल 801871 मरीजों की जांच में 24420 संक्रमित मिल चुके हैं। सक्रिय रोगी 1905 हैं। 22204 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया जिन दो मरीजों की मृत्यु हुई है उनकी हालत गंभीर थी। संक्रमण से फेफड़े प्रभावित होने के बाद सांस लेने में दिक्कत पर अस्पताल में भर्ती किया गया। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 90.93 फीसदी हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित शिक्षक की मौत
आगरा के प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के कोरोना से संक्रमित संगीत विषय के शिक्षक अभिषेक मिश्रा (44 वर्ष) की मौत हो गई। रामरघु हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। वह आईसीयू में भर्ती थे। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील चंद्र गुप्ता ने बताया कि अभिषेक मिश्रा वर्ष 2002 से विद्यालय में कार्यरत थे। 

विद्यालय के सभी कार्यक्रम की वह जान होते थे। डॉ. गुप्ता ने बताया कि अभिषेक मिश्रा की पत्नी भी कोरोना संक्रमण से जूझ रही हैं। वह दिल्ली पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं। इनके दो बेटे अर्श व प्रगुन मिश्रा हैं। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल परिवार में अभिषेक मिश्रा के मौत की खबर से शोक की लहर है। 

कुरगवां गांव के रास्तों को बैरियर लगाकर सील किया
गांवों में संक्रमण फैलने के मद्देनजर गुरुवार को प्रशासन ने कुरगवां गांव के सभी मुख्य रास्तों पर बैरियर लगाकर सील कर दिया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुनादी कराकर ग्रामीणों की जांच कराई। इसमें एक व्यक्ति के पॉजिटिव मिला। जबकि गांव में पहले 27 लोग पॉजिटिव मिले थे। इनमें 14 लोग स्कूल में रहकर उपचार करा रहे थे, जिन्हें बुधवार को स्कूल से निकाल दिया गया था। वे भी अब घर अथवा बागों में ही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें