फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड स्नूकर चैंपियनशिप : आकाश, प्रशांत और पल्लव ने जीते मुकाबले

Sun, 15 Nov 2026 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रेड स्नूकर चैंपियनशिप :
विज्ञापन
आगरा। राजा रामकुमार भार्गव स्मृति यूपी स्टेट सीनियर छह रेड स्नूकर चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को भी रोमांचक मुकाबले खेले गए। इसमें आगरा के आकाश शर्मा, प्रशांत सिंह और पल्लव सक्सेना ने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 जनपदों के 80 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। उत्तर प्रदेश बिलियर्ड्स एवं स्नूकर एसोसिएशन की स्थानीय इकाई फतेहाबाद रोड स्थित होटल में यह आयोजन करा रही है। प्रतियोगिता में सुबह 10 बजे से मुकाबले शुरू हुए। महासचिव विवेक अग्रवाल ने बताया कि पल्लव सक्सेना ने प्रयागराज के मो. अनस को 4-2, आकाश शर्मा ने लखनऊ के मो. सादिक कुरैशी को 4-3 और प्रशांत सिंह ने लखनऊ के अहमद मोहम्मद को 4-0 से पराजित किया।
अन्य मुकाबलों में मोदी नगर के जय जनेश्वर ने आगरा के फैजल को 4-0, वाराणसी के नितेश ने श्रेष्ठ वर्मा को 4-2, लखनऊ के अहमद लारिब ने गोंडा के अमरनाथ गुप्ता को 4-1, गाजियाबाद के सागर कौशिक ने कानपुर के आदित्य दुबे को 4-1, अलीगढ़ के बिलाल आलिम ने प्रयागराज के फहाद अब्बासी को 4-1, लखनऊ के सचिन यादव ने मथुरा के दिलीप मिश्र को 4-0 और प्रयागराज के अफजल कुरैशी ने रामपुर के हिमांशु कश्यप को 4-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। मुकाबलों में रेफरी की भूमिका विशाल गुप्ता, संदीप कुमार, आशीष कुमार और निशांत जायसवाल ने निभाई। प्रतियोगिता में आगरा के 17 खिलाड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें