फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती को लेकर सॉल्वर गिरोह से मिली चौंकाने वाली जानकारी, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

Fri, 03 Jan 2020 12:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस में सात सिपाहियों के सॉल्वर की मदद से भर्ती हो जाने का शक है। ये सभी पुलिस भर्ती परीक्षा- 2018 में भर्ती हुए हैं। इसकी जानकारी सॉल्वर गिरोह के हाल ही में गिरफ्तार किए गए सदस्यों से मिली है। मुन्नाभाई केस की जांच कर रही टीम को ही इस मामले की जांच भी सौंपी गई है।
विज्ञापन


आगरा के एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि इन सभी के आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड और ज्वाइनिंग के समय दिए गए फोटो का मिलान कराया जाएगा। अगर तीनों में कोई अंतर पाया जाता है तो विस्तृत जांच कराई जाएगी।

जानकारी यह मिली है कि कुछ अभ्यर्थियों ने अपनी जगह सॉल्वर्स को लिखित परीक्षा में बिठाया था। इसके लिए आवेदन फार्म पर उनके ही फोटो लगाए गए थे। इस कारण वे उस समय पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन


हालांकि आगरा में चल रही दस्तावेज समीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण में ऐसे 20 मुन्नाभाइयों को पकड़ लिया गया। अब उनके बारे में पड़ताल की जा रही है जिन पर शक है कि वे पकड़ में आने से रह गए।
Trending Videos
विज्ञापन

सॉल्वर और सरगना पर रखी जाएगी नजर

पुलिस एवं पीएसी आरक्षी भर्ती परीक्षा 2018 की दस्तावेज समीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण में पकड़े गए सॉल्वरों के गैंग को पुलिस रजिस्टर करेगी। इसके बाद गैंग के सदस्यों और सरगना की निगरानी की जाएगी। आगामी भर्ती परीक्षा के दौरान गैंग पर विशेष नजर रखी जाएगी।

पुलिस लाइन में चल रही दस्तावेज समीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण में 20 सॉल्वर पकड़े गए थे। इसके अलावा तीन गैंग के नाम सामने आए। इनमें फिरोजाबाद के रजनेश, एटा के अनीश और अलीगढ़ का ललित कुमार शामिल हैं। 

रजनेश शिक्षक है, जबकि ललित और अनीश कोचिंग चलाते थे। तीनों ने अन्य कोचिंग के छात्रों को सॉल्वर बनाया। अनीश और ललित को जेल भेजा जा चुका है। रजनेश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि इन गैंग को रजिस्टर किया जाएगा। सरगना और सदस्यों के घर का पता और परिवार के लोगों का ब्यौरा रखा जाएगा। किसी परीक्षा से पहले इन गैंग पर निगरानी बढ़ा दी जाएगी। परीक्षा के दौरान विशेष नजर रखी जाएगी, जिससे यह गैंग फिर से परीक्षाओं में मुन्नाभाई भेजकर सेंध नहीं लगा सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें