फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बोगस आईटीसी से कर बचाने वाली दो फर्मों से 54 लाख की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने सेवा क्षेत्र में सक्रिय दो प्रमुख फर्मों गोल्ड एजेंसी एवं सिल्वर एजेंसी की बड़ी कर (टैक्स) चोरी को उजागर किया है। विभाग की जांच में इन फर्मों पर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के माध्यम से कर देनदारी (टैक्स लायबिलिटी) घटाने का आरोप है।
विज्ञापन

पोर्टल पर उपलब्ध डाटा और रिटर्न की जांच में यह पाया गया कि दोनों फर्मों का टर्नओवर और कर देयता तो बढ़ी, लेकिन कैश सेट-ऑफ में लगातार गिरावट आई। जांच में खुलासा हुआ कि जिन कंपनियों से खरीद दिखाई गई थी, वे धरातल पर नहीं हैं। फर्मों ने अपनी बिक्री पर बनने वाले टैक्स को नकद जमा करने के बजाय फर्जी आईटीसी से समायोजित किया था।
साक्ष्यों के सामने आने पर फर्म स्वामियों ने अपनी अनियमितता स्वीकार की। मौके पर ही 54 लाख रुपये की धनराशि भी जमा कराई। विभाग की ओर से मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है और अन्य कड़ियों को भी खंगाला जा रहा है। अपर आयुक्त (ग्रेड-1) पंकज गांधी और अपर आयुक्त (ग्रेड-2) अंजनी कुमार अग्रवाल की देखरेख और जेसी (एसआईबी) बीबी शुक्ला के नेतृत्व में 9 अप्रैल को छापा मारा गया था। टीम में उपायुक्त सुभाष चंद्र, राहुल द्विवेदी, सहायक आयुक्त विनीता श्रीवास्तव, अतुल आर्य और राज्य कर अधिकारी लोकेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें