फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन सफाई कर्मियों की सेवा समाप्त करने की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। वार्डों में सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर नगर निगम ने कार्रवाई की है। वार्ड-34 लॉयर्स कॉलोनी में शनिवार सुबह अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने निरीक्षण किया। वहां 30 में से 10 सफाई कर्मचारी गैरहाजिर थे। तीन ऐसे रहे, जो कई माह से अनुपस्थित हैं। उन्होंने तीनों सफाई कर्मियों की सेवा समाप्त करने की संस्तुति की।
विज्ञापन

इसके साथ ही गैरहाजिर स्थायी सफाई नायक का वेतन रोकने और मुख्य स्वच्छता निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। लॉयर्स कॉलोनी में लगातार दूसरी बार सफाई के निरीक्षण में कर्मचारी गैरहाजिर मिले। दो माह पहले भी यही हाल था। निरीक्षण में वार्ड की सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिली। विशाल पुत्र राजू, मोनू पुत्र नंदलाल और अमरदीप पुत्र सुभाष के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

गैरहाजिर कर्मचारियों का वेतन कटेगा
निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर 10 सफाई मित्रों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई है। इनमें राजेंद्र, अभिषेक, दिनेश, अमनदीप, राहुल, जैबिल, विशाल, मौनू, रूबी पत्नी आकाश और विशाल शामिल हैं। यहां सफाई नायक निखिल भी कार्यस्थल पर मौजूद नहीं मिला। उनका वेतन अग्रिम आदेशों तक रोके जाने की संस्तुति की गई है। वहीं बेहद खराब सफाई पर मुख्य स्वच्छता निरीक्षक रमेश चंद सैनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें