फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नकली शराब बनाने के आरोपी सगे भाइयों को नहीं मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नकली शराब बनाने के आरोपी थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव मंगूरा निवासी सगे भाइयों नरेश और उम्मेद सिंह ने अदालत में जमानत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। एडीजे 1 पुष्कर उपाध्याय ने बुधवार को निरस्त करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन



थाना कागारौल में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार तत्कालीन थानाध्यक्ष मोहित शर्मा ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि 27 जनवरी को वह पुलिस टीम से साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान कार सवारों द्वारा नकली शराब बेचने की सूचना मिली। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लालऊ पुल के पास घेराबंदी कर कार सवार आरोपी नरेश और उसके भाई उम्मेद सिंह को हिरासत में लिया। उनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में नकली शराब, स्टीकर, खाली बोतल व अन्य सामान बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह स्प्रिट और देशी शराब को मिलाकर अंग्रेजी शराब के नाम से बेचते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें