मैनपुरी। समय पर मदद के लिए पहुंचना ही यूपी 112 की पहचान है। इसलिए सभी कर्मी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी ध्यान में रखते हुए और बेहतर करने का प्रयास जारी रखें। शुक्रवार को एसपी ने पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इसके बाद विभागीय शाखाओं का निरीक्षण किया।
पुलिस लाइन में एसपी विनोद कुमार ने परेड की सलामी लेने के बाद यूपी 112 के कर्मियों से रिस्पांस टाइम आदि के बारे में जानकारी ली। कहा कि पीड़ित को समय पर मदद पहुंचाने के अपने विशेष कार्य के चलते यूपी 112 आज अपनी पहचान बना चुकी है। इसलिए तैनात कर्मी इस बात का ख्याल रखें कि अपने कार्य का पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। किसी भी शिकायत पर बिना समय गवाएं मौके पर रवाना हों। पीड़ित की समस्या के स्तर पर अग्रिम कार्रवाई करें। एसपी ने कंट्रोल रूम, परिवहन शाखा, शस्त्रागार मैस आदि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेने के साथ ही दिशा निर्देश दिए।