कासगंज में गंगायात्रा एलईडी वैन को हरीझंडी दिखाकर रवाना करते सीडीओ
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले में गंगायात्रा के भव्य स्वागत की तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। जिला प्रशासन के साथ ही आयोजन का जिम्मा संभाल रहे वन विभाग ने काफी हद तक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। वन भंडारे आयोजित कर प्रसाद स्वरूप बांटे जाने वाले पौधों की डिमांड वन विभाग ने किसानों से मांगी है। अब तक कई किसानों द्वारा अलग-अलग प्रजाति के पौधों की मांग वन विभाग के समक्ष रख दी है।
प्रदेशभर में गंगा किनारे जाने वाली यात्रा का शुभारंभ योगी आदित्यनाथ कर चुके हैं। यह यात्रा 29 जनवरी को जिले में पहुंच रही है। लहरा गंगाघाट पर यात्रा का भव्य स्वागत होगा। यहां स्वागत के बाद जनसभा होगी। स्वागत और सभा की तैयारी में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। सभी विभागों को सरकारी योजनाओं के स्टॉल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं वन विभाग वन भंडारे आयोजित करने का अनूठा कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। वन भंडारे आयोजित कर विभाग किसानों को प्रसाद स्वरूप पौधे वितरित करेगा। पौधे भी ऐसे वितरित किए जाएंगे जो किसानों को पसंद होंगे। इसके लिए वन विभाग ने किसानों से डिमांड मांगी है।