फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आरबीएस के छात्रों ने कर दिया कमाल, तैयार की वेल्डिंग की नई तकनीक, कम होगी ऊर्जा की खपत

Fri, 24 Jun 2022 02:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के चार छात्रों ने वेल्डिंग करने की तकनीकी विकसित की है। इस तकनीक में ऊर्जा की खपत बेहद कम होगी, साथ ही पर्यावरण को हानि भी नहीं पहुंचेगी।
 
विज्ञापन
वेल्डिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस, बिचपुरी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के चार छात्रों ने ऊर्जा की कम खपत से वेल्डिंग करने की तकनीकी विकसित की है। बिना किसी गैस व पूरक पदार्थ के एल्युमिनियम आधारित एलाय धातु पर फ्रिक्शन स्टिर वेल्डिंग के माध्यम से वेल्डिंग कर छात्रों ने उसके परिणाम भी देखे। 

विज्ञापन


प्रोजेक्ट के गाइड दीपेश शर्मा ने बताया कि प्रोजेक्ट पर मैकेनिकल इंजीनियरिग विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र आकाश सिंह, यतेंद्र जादौन, अमित भदौरिया व आशीष सिंह जादौन ने मिलकर काम किया। परीक्षण के बाद पाया कि पारंपरिक वेल्डिंग विधियों की तुलना में इस तकनीकी में कम ऊर्जा का व्यय होता है। पर्यावरण को बिना हानि पहुंचाए अच्छी गुणवत्ता की वेल्डिंग होती है। 

फ्रिक्शन स्टिर वेल्डिंग में धातु को पिघलाए बिना दो फेसिंग वर्कपीस को जोड़ने के लिए एक गैर उपभोज्य टूल का इस्तेमाल किया जाता है। रोटेटिंग टूल और वर्कपीस सामग्री के बीच घर्षण से गर्मी उत्पन्न होती है, जिसकी वजह से धातु के दो वर्कपीस आपस में जुड़ जाते हैं। इस तकनीक का प्रयोग ट्रेनों व मरीन इंडस्ट्रीज, निर्माण और एयरोस्पेस के क्षेत्र में किया जा सकता है।
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक अकादमिक डॉ. बीएस कुशवाह, निदेशक वित्त एवं प्रशासनिक डॉ. पंकज गुप्ता और मैकेनिकल इंजीनियरिग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित अग्रवाल ने प्रोजेक्ट पर काम करने वाले छात्रों का उत्साह बढ़ाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें