आगरा। आरबीएस इंटर कॉलेज क्रिकेट अकादमी में अंडर-14 तीन मैचों की क्रिकेट शृंखला के रोमांचक तीसरे मुकाबले में मंगलवार को आरबीएस अचीवर्स ने आरबीएस चैलेंजर्स को एक विकेट से हराया। इसी के साथ टीम ने शृंखला भी अपने नाम कर ली।
आरबीएस चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए। युवान पाठक ने सर्वाधिक 72 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए अचीवर्स ने नौ विकेट खोकर 214 रन बनाए। ऋत्विक, आदित्य रघुवंशी और शिवांश ने टीम के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। युवान पाठक को मैच और श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। शिवांश मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, क्रिशिव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। मुख्य अतिथि रूपम चतुर्वेदी व विशिष्ट अतिथि डीके. सिंह, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, अभिषेक गर्ग ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान आयोजन सचिव विवेक यादव, अतुल सोलंकी, पूर्व क्रिकेटर नवीन गोस्वामी, राव हरेंद्र सिंह, फैसल रईस, हेमंत चाहर और अमित चौहान आदि मौजूद रहे।