फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरबीएस एकेडमी ने 55 रन से जीता मुकाबला

विज्ञापन
कृष्णांश को मैन ऑफ द मैच चुना गया
विज्ञापन
आगरा। मंगलानंद कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को आगरा की आरबीएस क्रिकेट एकेडमी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ग्वालियर की तानसेन क्रिकेट एकेडमी को 55 रन से हरा दिया। कृष्णांश अग्रवाल ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन कर जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर आरबीएस क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 148 रन बनाए। कृष्णांश अग्रवाल ने 48 रन की उपयोगी पारी खेली। तानसेन क्रिकेट एकेडमी की ओर से अर्णव और युवराज ने दो-दो विकेट लिए। 149 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तानसेन क्रिकेट एकेडमी की टीम आरबीएस के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी।
पूरी टीम 15 ओवर में 93 रन पर आउट हो गई। तानसेन की ओर से नमन ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। आरबीएस की ओर से शेखर शर्मा और कृष्णांश अग्रवाल ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम को बड़ी जीत दिलाई। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए कृष्णांश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तानसेन क्रिकेट एकेडमी ग्वालियर के कोच लवकेश चौधरी ने कृष्णांश अग्रवाल को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें