खिलाड़ियों से मिलते स्पेन के पर्यटक।
आगरा। ऐतिहासिक इमारतों को देखने आए स्पेन के दो पर्यटकों होस और जेमा को यहां क्रिकेट के मैदान पर कुछ ऐसा नजारा दिखा कि वे अपनी राह छोड़कर खिलाड़ियों के बीच पहुंच गए। काफी देर तक खिलाड़ियों को खेलते देखा। इसके बाद अच्छा खेलने वालों से बातचीत कर उन्हें उपहार देकर उत्साह बढाया। हुआ यूं कि मरियम टॉम्ब देखने के बाद दोनों विदेशी पर्यटक बाहर निकले। पास ही स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर उन्हें क्रिकेट खेलते लड़के दिखे और वे वहां पहुंच गए। वहीं दूसरी ओर विदेशी मेहमानों से उपहार पाकर खिलाड़ी भी काफी खुश हुए, उनके लिए यह भी पल यादगार बन गया। कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।