आरबीएस के खिलाड़ी को पुरस्कृत करते अतिथि
आगरा। आरबीएस इंटर कॉलेज क्रिकेट एकेडमी में चल रही तीन मैचों की शृंखला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। दूसरे मुकाबले में आरबीएस-ए ने आरबीएस-बी को 97 रन से हराकर शृंखला 1-1 से बराबर कर ली।
आरबीएस-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 393 रन बनाए। कृषांश अग्रवाल ने 102 रन की शतकीय पारी खेली। नैतिक ने 98 और कृष्ण मिश्रा ने 97 रन का योगदान दिया। जवाब में, आरबीएस-बी की टीम 34.5 ओवर में 296 रन पर सिमट गई। कृषांश अग्रवाल ने तीन विकेट भी लिए। उन्हें कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान आगरा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रकाश कौशल, आयोजन सचिव फैसल रईस, बीसीसीआई कोच विवेक यादव, पूर्व क्रिकेटर नवीन गोस्वामी, राव हरेंद्र सिंह, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा आदि मौजूद रहे।