फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धू-धू कर जला बुराई का प्रतीक रावण

Fri, 03 Oct 2025 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो-43कासगंज के प्रभूपार्क में आयोजित श्रीराम लीला में चलाई गई आतिशबाजी ।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। रामलीला में बृहस्पतिवार को रावण वध की लीला हुई। राम ने बुराई के प्रतीक रावण का वध किया। अग्निबाण से रावण के पुतला के फूंकते ही भक्त भगवान राम के जयकारे लगाने लगे। दशहरा के मौके पर रामभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मेला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। डीएम प्रणय सिंह, एसपी अंकिता शर्मा ने मेला ग्राउंड में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

मेघनाथ के मारे जाने के बाद रावण स्वयं युद्ध के मैदान में आ गया। राम और रावण के बीच युद्ध शुरू हुआ। रावण रथ पर युद्ध कर रहा था और राम बिना रथ के थे। इंद्र के रथ पर सवार होकर श्रीराम ने रावण युद्ध किया। विभीषण ने लंकेश की नाभि का राज बताया। श्रीराम ने नाभि में अग्नि बाण मारकर रावण का अमृत सूखा दिया जिससे उसका अंत हो गया। रावण के विशालकाय पुतले को आग के हवाले किया गया। पुतला देखते ही देखते धूं-धूं कर जल गया। इसी के साथ ही आतिशबाजी के तेज धमाके सुनाई देने लगे। पुतले में लगी आतिशबाजी का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें