फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बन सकता है राशन कार्ड तो प्रशासन देगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लॉकडाउन में सभी को राशन उपलब्ध कराने के लिए जल्द से जल्द वंचितों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे। शासन ने ऐसे लोगों को सहूलियत दी हैं जिनके पास आधार कार्ड नहीं।
विज्ञापन

जिले में अब तक सात हजार के करीब नए राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं। इन राशन कार्डों पर एक मई से राशन मिलना भी शुरू हो जाएगा। फिर भी कई ऐसे परिवार हैं, जिनके पास आधार न होने से उनका राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है। अब ऐसे लोगों का चिह्नित ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। सूची खंड विकास अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। वहीं शहरी क्षेत्र में इसकी जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारी नगर निकाय की होगी। इस सूची में शामिल सभी लोगों को जिला प्रशासन की ओर से राशन का सामान उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग मनोज कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। पत्र में जरूरतमंदों को मिलने वाले सामान की सूची भी शामिल की गई है।
ये मिलेगा सामान
-आटा पांच किलो
-चावल पांच किलो
-दाल एक किलो
-रिफाइंड या सरसों का तेल एक लीटर
-नमक एक किलो
-हल्दी पैकेट 200 ग्राम
-धनिया पैकेट 200 ग्राम
-लाल मिर्च पैकेट 200 ग्राम
-आलू तीन किलो
सभी खंड विकास अधिकारियों और नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। जल्द से जल्द पात्रों के राशन कार्ड बनाने के साथ ही अन्य वंचितों का चिह्नित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बी. राम, अपर जिलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें