आगरा में लॉकडाउन के दौरान दुकानें बंद रहने से चूहों ने किराना और राशन की दुकानों पर जमकर नुकसान पहुंचाया है। मेवा खा गए, सामान के कट्टे कुतर गए। टूथपेस्ट, साबुन समेत सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुओं को भी नहीं छोड़ा। अनुमान के मुताबिक करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
कारोबारियों ने बताया कि राशन और किराना की दुकानें इतने दिनों तक बंद रहने की वजह से नुकसान की आशंका पहले ही जताई जा रही थी। हुआ भी यही। किराने के सौदे, सूखे मेवे खराब हो गए। क्योंकि ज्यादातर सामान सीधे कोल्ड स्टोरेज से आकर बिकता है। इनका सही समय रहते बिकना जरूरी है।