मैनपुरी। शासन ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत जून माह का राशन वितरण करने के आदेश दिए हैं। तीन जुलाई से ये वितरण शुरू होगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी 779 डीलरों को राशन का उठान और समय से वितरण के आदेश दिए हैं।
जिले 3.30 लाख राशन कार्डधारकों को गेहूं और चावल के साथ रिफाइंड, चना और नमक का वितरण किया जाएगा। 2.84 लाख पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं, दो किलो चावल और एक-एक पैकेट नमक, रिफाइंड और चना दिया जाएगा। वहीं 45894 अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को 20 किलो गेहूं, 15 किलो चावल और एक-एक पैकेट नमक रिफाइंड और चना दिया जाएगा। तीन से 15 जुलाई के बीच ये वितरण कराया जाएगा।
अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगी चीनी
जिले के 45894 अंत्योदय राशन कार्डधारकों को इस बार चीनी का भी वितरण किया जाएगा। उन्हें अप्रैल, मई और जून माह की तीन किलो चीनी दी जाएगी।
तीन जुलाई से शासन ने राशन वितरण के आदेश दिए हैं। डीलरों को उठान के लिए आदेशित कर दिया गया है। नियमानुसार राशन का वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा।
-क्यामुद्दीन अंसारी, जिला पूर्ति अधिकारी।