फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला खुंडे में डीएम की सहमति पर राशन की दुकान निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड करहल के गांव नगला खुंडे में संचालित राशन की दुकान को जिलाधिकारी की सहमति पर निरस्त कर दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी की ओर से राशन डीलर के कारागार में निरुद्घ होने के चलते ये कार्रवाई की गई है। अब ग्रामीणों को नजदीकी राशन की दुकान से राशन वितरित कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगला खुंडे में राशन की दुकान पूर्ति विभाग की ओर से राजेश कुमार को आवंटित की गई थी। बीते माह राजेश कुमार को हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी होने पर पूर्ति विभाग ने राशन की दुकान को निलंबित कर मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए पत्रावली जिलाधिकारी को भेजी थी। तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने दुकान निरस्त करने की सहमति दे दी। जिला पूर्ति अधिकारी मो. क्यामुद्दीन अंसारी ने राशन की दुकान को निरस्त कर दिया है। बताया कि किसी भी दशा में जेल में निरुद्घ व्यक्ति द्वारा दुकान का संचालन नहीं किया जा सकता है। इससे वितरण में व्यवधान आएगा और आम जनमानस को परेशानी होगी। उन्होंने बताया कि राजेश की दुकान से राशन प्राप्त करने वाले ग्रामीण नजदीकी दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें