फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड बनवाने में आधार बन रहा रोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लॉकडाउन के दौरान राशन की आपूर्ति बनाए रखने के लिए सभी के राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं लेकिन अब इसमें आधार रोड़ा बन रहा है। जिन लोगों के पास आधार नहीं है अब वे ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान कोई भी भूखा न रहे इसके लिए शासन ने सभी के राशन कार्ड बनाने के आदेश दिए हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद 24 घंटे के अंदर राशन कार्ड जारी किए जा रहे हैं लेकिन इसमें कुछ समस्याएं आ रही हैं। ऐसे लोग जिनके पास आधार कार्ड नहीं है वह राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते उन्हें राशन भी नहीं मिलेगा। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी यू आर खान का कहना है कि शासन ने बिना आधार के राशन कार्ड बनाने की अनुमति नहीं दी है। जिला प्रशासन द्वारा लोगों को खाद्यान्न की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें