फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा कराओ चुनाव नहीं तो कर लूंगा खुदकुशी

विज्ञापन
डीएम आवास पर प्रदर्शन करते किशनी के गांव सोनासी के ग्रामीण - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी। ग्रामसभा सौनासी में कोटा डीलर चुनाव में धांधली के आरोप लग रहे हैं। मंगलवार को जब प्रत्याशी की घोषणा हुई तो दूसरा प्रत्याशी बिफर गया। इस दौरान जाम लगाने की कोशिश की। एसडीएम से एक प्रत्याशी ने कहा कि दोबारा चुनाव कराया जाए नहीं तो वह खुदकुशी कर लेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को सौनासी के कोटा डीलर का चुनाव खुली बैठक में हुआ। सुबह करीब दस बजे प्रियंका पत्नी संतपाल और अतुल तिवारी को अलग-अलग पंचायत घर में बैठा दिया गया। मतदान की प्रक्रिया शुरू कराई गई। इस दौरान कई बार दोनों पक्ष के लोगों में तकरार हुई।
पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। मतदान पूर्ण होने के बाद मतगणना कर अतुल को विजयी घोषित कर दिया गया। अतुल के जीतने के साथ ही विपक्षियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। एक पक्ष के लोग डांडी भट्टा के पास पहुंचे और जाम लगाने की कोशिश की। बाद में सभी आक्रोशित लोग तहसील में जमा हो गए। एसडीएम के आते ही नारेबाजी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

एसडीएम ने संतपाल सहित चार लोगों को बातचीत के लिए बुलाया। संतपाल ने कहा कि उसके पक्ष में 425 वोट पड़े, प्रधान, एडीओ और सेक्रेटरी ने मिली भगत से दूसरे पक्ष को विजयी घोषित कर दिया। सभी ने चुनाव रदद कर दोबारा प्रक्रिया कराए जानेे की मांग की। संतपाल ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह खुदकुशी कर लेगा।
शाम को घेरा डीएम आवास
संतपाल के समर्थन में मंगलवार शाम करीब सात बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण मैनपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने डीएम आवास का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। जानकारी होने पर पुलिस फोर्स के साथ ही एसडीएम सदर रजनीकांत डीएम आवास पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीएम के समझाने पर ग्रामीण वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें