फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्डधारक अब प्रदेश में कहीं से भी ले सकेंगे सरकारी राशन, लागू हुई यह व्यवस्था

Fri, 07 Feb 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
ration card
विज्ञापन
कासगंज जिले के मूल निवासी राशन कार्डधारक अब प्रदेश के किसी भी सरकारी राशन की दुकान से राशन खरीद सकेंगे। बुधवार से प्रदेशभर में सरकार की ओर से यह योजना लागू कर दी गई। जिले में भी पूर्ति विभाग ने इसे प्रभावी बना दिया है। 
विज्ञापन


अब इस व्यवस्था से निर्धारित उठान के सापेक्ष राशन लगभग सभी कार्डधारकों को मिल सकेगा। पूर्व की व्यवस्था से लगभग 10 प्रतिशत बच जाता था, क्योंकि कई लोग जिले से बाहर होने के कारण राशन नहीं ले पाते थे।

प्रदेश में राशनकार्ड पोर्टेबिलिटी योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत अब जिले के राशनकार्ड धारक जिले की ही किसी दुकान से नहीं बल्कि प्रदेश की किसी भी राशन की दुकान से राशन खरीद सकेंगे। 
विज्ञापन


जिले में भी यह व्यवस्था पूरी तरह प्रभावी कर दी गई है। सरकार ने ई-पॉश मशीन लागू करने के बाद पोर्टेबिलिटी योजना को साकार कर दिया है। इस योजना के तहत अब कोटेदारों का एकाधिकार खत्म हो जाएगा। इसका फायदा सीधे तौर पर गरीबों को होगा। 
विज्ञापन

पूर्ति विभाग करेगा पर्यवेक्षण

व्यवस्था लागू होने के बाद जिले में पूर्ति विभाग ने सभी राशन डीलरों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा नई व्यवस्था के तहत राशन वितरण का पर्यवेक्षण भी शुरू कर दिया है। अब विभाग यह जानकारी जुटा रहा है कि  किस दुकान से कितने कार्डधारकों ने राशन लिया है।

आंकड़ों की नजर से-
- 35 किलो राशन अंत्योदय कार्डधारक को दिया जाता है।
- 5 किलोराशन प्रतिदिन पात्र गृहस्थी को दिया जाता है।
- 5800 मीट्रिक टन राशन का प्रतिमाह होता है जिले में उठान।
- 2.52 लाख कार्डधारक हैं जिलेभर में।
- 10 प्रतिशत राशन प्रतिमाह बचता था।

व्यवस्था लागू की जा चुकी है
जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत राशन वितरण करने के निर्देश सभी राशन डीलरों को दिए हैं। पूरी जानकारी करेंगे कि कितने कार्डधारकों ने किस दुकान से कितना राशन उठाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें