श्रीजी की रथयात्रा का कुरावली में जगह-जगह हुआ स्वागत
जैन समाज के लोगों ने धूमधाम के साथ निकाली नगर में यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
क़ुरावली। पर्यूषण पर्व के पश्चात शनिवार की सुबह नगर के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर से भगवान श्री जी की भव्य रथयात्रा नगर में निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे। लोगों ने जगह-जगह रथयात्रा का स्वागत भी किया।
रथ यात्रा में सबसे आगे बैंड धार्मिक धुनों को विखेरता चल रहा था। जिसके पीछे महिलाएं मंगल गीत गाते चल रही थी। सबसे पीछे भव्य रथ पर भगवान श्री जी विराजमान थे। रथ पर खब्बासी प्रवीन कुमार जैन नाती, धन कुबेर अन्नू जैन, सारथी जीवनकान्त जैन, प्रभाष चंद्र जैन, इंद्र सक्षम जैन,संयम जैन,सार्थक जैन, वंश जैन तथा रथ को मंत्री विकास जैन, मोनू ,अंकित जैन, गुड्डन, अवनीश जैन बोंटी, विवेक जैन, अनुराग जैन, खींच रहे थे। रथ यात्रा नगर के सदर बाजार जीटी रोड होते हुए जैन भवन पहुंची। जहां से मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर सुदीप जैन, बब्बन, संजय कांत जैन, सुधांशु जैन, उमेश चंद्र जैन, संचित जैन, सुप्रभ जैन, आदित्य जैन, अर्पित जैन, रोहन जैन, नीलेश जैन, सचिन जैन, डॉ देवेंद्र जैन, ऋषभ जैन, राजीव जैन आदि लोग मौजूद रहे।