कांच तैयार करने में प्रयुक्त होने वाला कच्चा माल व कीमतें
पदार्थ पूर्ववर्ती दर प्रति किलोग्राम नई दरें
सोडा 26 रुपये 29 रुपये
सोडियम नाईट्रेट 45 रुपये 55 रुपये
जिंक 120 रुपये 220 रुपये
पर्ल 330 रुपये 630 रुपये
सुहागा 45 रुपये 55 रुपये
कल्मी सोडा 42 रुपये 60 रुपये
आर्सेनिक 45 रुपये 55 रुपये
चीना 3200 रुपये 3800 रुपये
बढ़ी लागत,पुराने आर्डर पूरा करने में आएंगी दिक्कतें
कच्चे माल व केमिकल के दामों में एक माह के भीतर काफी बढ़ोत्तरी हुई है। सोडा, चीना, जिंक व कांच उत्पादों की पैकिंग में तैयार रद्दी के दाम काफी बढ़ गये हैं। इससे कांच की लागत बढे़गी। वहीं पुराने ऑर्डर कैसे पूरा करा पाएंगे यह बड़ी टेंशन है। - अभिषेक मित्तल चंचल माउथ ब्लोइंग कारखानेदार
मंदी से जूझ रहे चूड़ी उद्योग पर बढे़गा बोझ
चूड़ी बाजार में पहले से ही मंदी है। चूड़ी बनाने में खपने वाले पदार्थों के दामों में उछाल है। इससे चूड़ी पर लागत बढे़गी। सरकार कच्चे माल व केमिकल के दामों पर अंकुश लगाएं। - संजय जैन चूड़ी कारखानेदार
घरों में नहीं गूंज रही किलकारी: चॉकलेट सिस्ट से महिलाओं की गोद सूनी, झेल रहीं बांझपन का दर्द
सुशील हत्याकांड: सीसीटीवी फुटेज से मिले पुलिस को सुराग, दुकान के पास ही बैठे थे बदमाश