फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में संघ की दो दिवसीय अखिल भारतीय बैठक शुरू, सामाजिक सद्भाव पर मंथन

Sat, 27 Jul 2019 01:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत
विज्ञापन

वृंदावन के वात्सल्य ग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सामाजिक सद्भाव गतिविधि को लेकर अखिल भारतीय बैठक शुरू हो गई है। बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित कई शीर्ष पदाधिकारी भी मौजूद हैं। कार्यक्रम स्थल से काफी दूर ही आम व्यक्ति का प्रवेश रोक दिया गया है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न आयोजन किए जाते हैं। इन्हीं में से एक प्रमुख गतिविधि सामाजिक सद्भाव की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक आयोजित की गई है। इसके लिए बांके बिहारी की नगरी में संघ पदाधिकारियों ने पहले ही डेरा डाल दिया है।

मोहन भागवत भी शुक्रवार देर शाम वृंदावन पहुंच गए थे। इसी के साथ संघ से जुड़ी गतिविधियां आयोजन स्थल वात्सल्य ग्राम में तेज हो गई। करीब 200 प्रतिनिधियों की सहभागिता इस राष्ट्रीय बैठक में होने जा रही है। यह बैठक दो दिन तक चलेगी। 
विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर के नेताओं की भी मौजूदगी हो सकती है। संघ के सर सहकार्यवाह कृष्ण गोपाल, दतात्रेय होसबोले, भैया जी जोशी और सुरेश सोनी के साथ सामाजिक सद्भाव प्रमुख अशोक बेरी भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें