फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातियों में बंटे हिंदू समाज को हिंदुत्व और राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाएगा संघ, यह है योजना

Sat, 27 Jul 2019 01:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

देशभर में जातियों में बंटे हिंदू समाज को हिंदुत्व और राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाकर एक सूत्र में बांधने की तैयारी हो रही है। शनिवार से वृंदावन में जुटे संघ के प्रचारकों ने इस पर मंथन  शुरू कर दिया है। किस तरह से हिंदू और हिंदुत्व को मजबूत बनाया जा सकता है संघ प्रमुख मोहन भागवत इस पर सभी प्रचारकों को मंत्र देंगे। उत्तर प्रदेश में 200 प्रचारकों को लगाया गया है।

विज्ञापन


संघ का मानना है कि हिंदू और हिंदुत्व को मजबूत करके ही नए हिंदुस्तान की नींव रखी जा सकती है। लोगों के भीतर ऐसा भाव हो कि जब बात राष्ट्र की आए तो सभी जाति-बिरादरी को छोड़कर खुद को हिंदू कहने लगें। सभी एक साथ खड़े हो जाएं। संघ ने इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पिछले दिनों संघ की बैठक में कहा भी था कि अब हर जाति तक हमें जाना होगा। ऐसा भाव लोगों के भीतर होना चाहिए जो जातिवाद को छोड़कर वो खुद को हिंदू मानें। इसके लिए शाखाओं के माध्यम से मंत्र दिया जाएगा। हर जाति में स्वयं सेवकों की संख्या बढ़ाई जाएगी। देश भक्ति का भाव बढ़ाने के लिए संघ तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर से जुटेंगे संघ प्रचारक

शनिवार से वृंदावन में होने वाली बैठक में देश भर के संघ प्रचारकों को बुलाया गया है। सामाजिक सद्भाव गतिविधियों के लिए काम करने वाली टीम को भी बुलाया गया है। इस टीम में वह सभी लोग हैं जो अलग-अलग जातियों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ये सभी बैठक में पूरी कार्ययोजना को पेश करेंगे। 

इस कार्ययोजना में बताया जाएगा कि किस तरह से लोगों में हिंदुत्व का भाव बढ़ाया जा सकता है। संघ के पदाधिकारियों का मानना है कि इस समय केंद्र व कई राज्यों में भाजपा की सरकार है। ऐसे समय में सभी को चाहिए कि वह हिंदुत्व को मजबूत करें।  

सरकार और संगठन में तालमेल का मुद्दा भी उठेगा
सरकार और संगठन के बीच तालमेल का मुद्दा भी इस बैठक में उठेगा। कई राज्यों में जहां भाजपा की सरकार है वहां भी संगठन और सरकार के बीच तालमेल की कमी दिख रही है। जिससे आम कार्यकर्ता परेशान हैं। इससे तमाम कार्यकर्ता निष्क्रिय हो रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें