पदाधिकारियों ने कहा- मंदिर तोड़कर बनाई गई मस्जिद
प्रतिनिधिमंडल में शामिल रेहाना खातून ने मुस्लिमों से अपील करते हुए कहा कि हम हिंदुस्तानी हैं, देश में अमन-चैन सभी का दायित्व है। यह श्रीकृष्ण जन्मभूमि है, यहां पर विदेशी आक्रमणकारियों ने मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई थी। यहां हर चीज पुरानी है। आसिफ जाफ़री ने कहा कि जो धरोहर हमारी नहीं वहां नमाज करना भी गलत है। यहां अवशेष मंदिर के हैं। मरियम खान ने कहा कि इस्लाम आपस में झगड़ा करना नहीं सिखाता। हम सभी को आने वाली पीढ़ी के लिए मिल बैठकर मामले को निपटाना होगा।
प्रतिनिधिमंडल में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर प्रांत संगठन संयोजक कानपुर आलोक चतुर्वेदी, सूफी संत मलंग के कानपुर प्रांत संयोजक अरशद खान, इटावा की जिला संयोजक कोमल नेहा, सदस्य आसिफ जाफ़री, मरियम खां आदि शामिल थे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दल का स्वागत संस्थान के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी और विजय बहादुर सिंह ने पटुका पहनाकर किया। प्रतिनिधिमंडल ने शाम को वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी के दर्शन भी किए।