फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जाम लगाकर राशन डीलर के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
औंछा के गांव भगवतंपुर में राशन डीलर के विरोध में कुरावली-घिरोर मार्ग जाम लगाते लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
औंछा (मैनपुरी)। घटतौली और मनमानी कर रहे राशन डीलर के खिलाफ शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। डीलर पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जाम लगाकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर ग्रामीणों ने करीब एक घंटे बाद जाम खोला। डीएम से राशन डीलर की जांच कराने व कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मधन के गांव भगवंतपुर निवासी सोनवती के नाम राशन की दुकान है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन का वितरण डीलर के पुत्र करते हैं। कभी भी राशन समय पर नहीं दिया जाता है। इसके साथ ही घटतौली की जाती है। जब भी कोई इसका विरोध करता है कि वह लोग झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। शुक्रवार की सुबह करीब 10 जब कुछ ग्रामीण राशन लेने के लिए पहुंचे तो दुकान बंद मिली। जब राशन डीलर को फोन किया तो उन्होंने कहा कि अभी में बाहर हूं। कल राशन का वितरण किया जाएगा। इस बात को लेकर राशन लेने आए ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
राशन डीलर की कार्यशैली को गलत बताते हुए घिरोर -कुरावली मार्ग पर लकड़ी व बबूल के कांटे डाल कर जाम लगा दिया। जाम लगते ही मार्ग का आवागमन बंद हो गया। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जाम खुलवाने का प्रयास किया तो आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की भी नहीं मानी। काफी देर समझाने के बाद ग्रामीण मान गए। करीब एक घंटा से लगा जाम खुलने के बाद आवागमन सुचारु हो सका। ग्रामीण रामदीन, ग्याप्रसाद, मुन्ने खां, राजू चक्रवती, अर्पित कठेरिया, राधा, रानी, फूल कुमारी आदि ने डीएम से राशन डीलर की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

राशन का कराया वितरण
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की बात को सुना और समाधान किए जाने का आश्वासन दिया। जाम खुलने के बाद पुलिस ने राशन डीलर को बुला कर दुकान खुलवाई। ग्रामीणों का राशन का वितरण कराया गया।
विज्ञापन

राशन न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया गया था।
ओमप्रकाश सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें